google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजकीय

वरोरा के पूर्व नगराध्यक्ष अहेतेशाम अली का कांग्रेस में प्रवेश

चंद्रपुर :- वरोरा-भद्रावती क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी तथा भाजपा के पूर्व जिला सचिव और अल्पसंख्यक आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष अहेतेशाम अली अपने सहयोगी सहित आज कांग्रेस पार्टी में अधिकृत रूप से प्रवेश किया।

 

 

यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित चंद्रपुर-वणी-आर्नि लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा धनोरकर की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

एन.एस.यू.आई. और युवक कांग्रेस के माध्यम से राजनीति में आए अहेतेशाम अली कांग्रेस के वरोरा शहर अध्यक्ष रहते हुए, पूर्व मंत्री और चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री स्व. संजयबाबू देवतळे के साथ वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

वे संजयबाबू देवतळे के समर्थक थे और पिछले 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय थे। वर्ष 2016 की वरोरा नगर परिषद चुनाव में उन्होंने भाजपा के चिन्ह पर जनता द्वारा सीधे नगराध्यक्ष के रूप में चुनाव लड़ा और जिले में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए।इनके इस पक्ष प्रवेश से यक़ीनन पूरे जिले में कांग्रेस को मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Share
Back to top button