नवनियुक्त मुख्य अभियंता विजय राठौड़ का फोरम द्वारा किया गया स्वागत

चंद्रपुर :- बिजली निर्माण केंद्र चंद्रपुर के मुख्य अभियंता पद पर हाल ही में खापरखेड़ा के मुख्य अभियंता विजय राठौड़ की नियुक्ति की गई है। भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के उपस्थिति में नवनियुक्त मुख्य अभियंता विजय राठौड़ का स्वागत सत्कार फोरम के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
साथ ही केंद्र में उप मुख्य अभियंता पद पर उत्तम कामगिरी करने पर डॉक्टर भूषण शिंदे और अधीक्षक अभियंता महेश राजुरकर का भी स्वागत फोरम के पदाधिकारियों द्वारा शॉल और मोमेंटो दे कर किया गया।
इस समय चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र से होने वाले शिकायतों पर और प्रदूषण जैसे कई गंभीर मुद्दों पर मुख्य अभियंता विजय राठौड़ और उप मुख्य अभियंता डॉक्टर भूषण शिंदे से फोरम के पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। जिसपर मुख्य अभियंता और उपमुख्य अभियंता ने संघटना के पदाधिकारियों को सकारात्मक जवाब दिया और चंद्रपुर बिजली निर्माण केंद्र को प्रगति की और ले जाने का आश्वासन दिया।
इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख शोएब कच्छी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, ज्येष्ठ सदस्य एजाज खान और अन्य फोरम के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।