google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

महाराष्ट्र अभियंता संगठन की चंद्रपुर कार्यकारणी का हुआ गठन

चंद्रपुर :- राज्य में बेरोजगार अभियंताओं पर हों रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करने वाली महाराष्ट्र अभियंता संगठन की चंद्रपुर में जिला कार्यकारणी का गठन किया गया है। तारीख ९/०१/२०२५ को चंद्रपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 

जिसमें महाराष्ट्र राज्य अभियंता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पडोले, महासचिव एम. ए हकीम, चुनाव निर्णय अधिकारी प्रकाश गट्टे, नांदेड़ जिला प्रमुख दिलीप बालस्कर, ज्येष्ठ अभियंता विट्ठल मामीदवार की उपस्थिति में चंद्रपुर जिला कार्यकारणी की नियुक्ति की गई साथ ही नूतन वर्ष २०२५ के कैलेंडर का विमोचन भी प्रमुख अतिथियों के हाथों किया गया।

जिसमें महाराष्ट्र अभियंता संगठन चंद्रपुर के जिला प्रमुख पद पर दूसरी बार अभियंता सुदीप रोड़े को नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रणय धोबे की कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। इसी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष रमीज शेख, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत बुरड़कर, जिला उपाध्यक्ष कौस्तुभ खांडरे, सचिव सूरज गौरकर, शहर अध्यक्ष योगेश भांदक्कर, शहर अध्यक्ष शोएब शेख, सह सचिव मकरंद कुंडले, महिला संघटक शबाना पठान, महिला शहर अध्यक्षा दीपा ठाकरे की नियुक्ति की गई है।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अभियंताओं ने महाराष्ट्र अभियंता संगठन में प्रवेश लिया और हजारों की संख्या में अभियंता उपस्थित थे। साथ ही महाराष्ट्र अभियंता संगठन के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमीज शेख ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अभियंताओं का आभार व्यक्त किया और मिल कर एकजुट हो कर कार्य करने आशा व्यक्त की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button