google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

बारिश से चंद्रपुर वासियों ने ली राहत की सास

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर में धूप अपना कहर बरसा रही थीं। ऐसे में आज तारिक ७/५/२०२४ को दोपहर के वक्त बारिश होने से चंद्रपुर शहर वासियों ने राहत की सास ली है।

चंद्रपुर में फरवरी महीने के आखिर से ही गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। अप्रैल और मई का महीने आते आते गर्मी का पारा आसमान छूने लगता है। इसी वजह से चंद्रपुर गर्मी में पूरे देश में जाना जाता है।

पिछले चंद दिनों से चंद्रपुर का पारा काफी बढ़ा हुआ था। शहर वासियों की धूप से हालत काफी खस्ता हो चुकी थी। मूसलाधार बारिश होने की वजह से चंद्रपुर वासियों को काफी राहत मिली है। और दूसरी तरफ किसानों को इस अवकाली बारिश से नुकसान झेलना पढ़ा है।

Share
Back to top button