google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भारतीय आज़ाद कांग्रेस पार्टी का किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं – अय्यूब भाई कच्छी

चंद्रपुर :- जिले में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। मतदान के लिए अब लगभग ४ दिन शेष बचे है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां किसी ना किसी को समर्थन जाहिर करते नजर आरही है। ऐसे में भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी ने अपना भूमिक स्पष्ट की है। भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने बात करते हुए कहा की इस लोकसभा चुनाव में भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी का किसी भी पार्टी तथा किसी भी युति को समर्थन नहीं करती है। इस चुनाव में न्यूट्रल रहने की घोषणा की है।

और आगे कहा की तमाम सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी दल मिल कर जनता का शोषण कर रहे है। भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय मुद्दो को ले कर हमेशा संघर्ष किया गया है। केवल चंद्रपुर के ही नही तो पूरे महाराष्ट्र में बिजली के दाम बढ़ाए गए है। इसको ले कर लोकसभा में खड़े भाजपा और कांग्रेसी प्रत्याशीयो का दरवाजा खटखटाया था। पर इन दोनो जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को जरूरी ना समझते हुए पीछे छोड़ दिया गया। साथ ही अन्य पार्टियों द्वारा भी इस मुद्दे को नजर अंदाज किया गया है। इसलिए भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा बैठक ले कर इस लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं किए जाने की घोषणा की है।

Share
Back to top button