google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

AIMIM पार्टी का महापक्ष प्रवेश तथा जाहीर सभा का आयोजन

दि.२४ फरवरी शनिवार शाम 7बजे के दौरान चंद्रपुर के नेहरू स्कूल प्रांगण में अजहर शेख शहर अध्यक्ष AIMIM चंद्रपुर द्वारा महापक्ष प्रवेश आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम मे महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा औरंगाबाद के सांसद सय्यद इम्तियाज जलील की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ।

AIMIM पार्टी चंद्रपुर द्वारा शनिवार के शाम 7 बजे महापक्ष प्रवेश तथा जाहीर सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।चंद्रपुर की जनता खास करके युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर औरंगाबाद के सांसद सय्यद इम्तियाज जलील के साथ AIMIM महाराष्ट्र के कई बड़े नेता कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।बल्लारपुर के शहर अध्यक्ष मुकद्दर शेख,घुग्घुस के शहर अध्यक्ष शानु सिद्दीकी सहीत जिले के सभी पदधिकारी एव॔ कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित हुए।

साथ ही मजलिस से जुड़े ऐसे युवाओं को पार्टी की अहम जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने समय समय पर जनता के हित में बडे बडे कार्य किए।ऐसे युवाओ के कार्यशैली को देखकर पार्टी मे प्रवेश दिया गया है।

सय्यद अमान अहमद को जिल्हा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवक जिल्हा उपाध्यक्ष मजहर बेग युवक जिल्हा महासचिव तौसीफ अली जिल्हा महासचिव विनेश कलवल बल्लारपुर तालुका अध्यक्ष :- मोहित शेख जिल्हा आरोग्य विभाग अध्यक्ष साजिद अशरफी शहर अध्यक्ष आरोगय विभाग वसीम पाशा महिला शहर चंद्रपुर अध्यक्ष शबाना शेख जिल्हा मीडिया प्रभारी राकिब शेखपर्यावरण शहर अध्यक्ष  शोएब शेख AIMIM पार्टी चंद्रपुर टीम द्वारा मजलिस के कार्यों को जनता की भलाई के लिए आगे बढ़ाए जाने के लिए आग्रह किया गया। इस उद्देश के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button