google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

CSTPS में तबादलों पर भेद भाव

कई वर्षो से एक ही स्थान पर बैठे हैं तांत्रिक विभाग के अभियंता 3 वर्षो में तबादले करने का है जी आर

चंद्रपुर :- बिजली निर्माण केंद्र के तांत्रिक विभाग में पिछले कई वर्षो से अभियंता एक ही पद पर विराजमान है। जबकि 3 वर्षो के अफसरों के तबादले का जी आर मौजूद है। और इस संदर्भ में साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर अखबार में एक खबर भी प्रकाशित की गई थी। फिर भी केंद्र के आला अफसरों के कान में एक जु तक नही रेंगी। पिछली खबर में तबादले के संदर्भ में हमने सविस्तर खबर प्रकाशित की थी। बिजली निर्माण केंद्र के तांत्रिक विभाग में कई ऐसे अभियंता मौजूद है जो पिछले कई वर्षो से उसी पद पर बैठे हुए हैं। मानो केंद्र के आला अफसरों द्वारा इन्हे ना हटाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिस से इन्हे एक ही जगह पर बने रहने में आसानी हों रही है।

कई अफसरों को हुए तबादले

कुछ महीनो पहले इसी केंद्र में कार्यरत कई अफसरों तथा अभियंता के तबादले किए गए है। जिनमे कई विभाग शामिल है। पर तांत्रिक विभाग के अफसरों पर आला अफसर ध्यान नहीं दे रहे है या फिर जान कर भी अनजान बन ने की कोशिश कर रहे है? चंद अफसरों के तबादले और चंद अफसरों पर मेहरबानी से तबादलों में भेद भाव किए जाने की चर्चा बिजली निर्माण केंद्र में धूम मचा रही है। साथ ही एक ही जगह पर बने रहने वाले अफसर आला अफसरों को मलाई दिलाने में कार्य कर रहे हैं ऐसी भी चर्चा इन दिनों सुनाई दे रही है। अब देखना यह है की उप मुख्य अभियंता महेश राजुरकर और मुख्य अभियंता गिरीश कुमारवार द्वारा एक ही जगह पर सालो से कार्यरत अफसरों के तबादले कर हो रही चर्चा पर लगाम लगा पाएंगे? या मलाई कमा कर देने वाली चर्चा को सच साबित होने देगे ?

Share
Back to top button