google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

मूल तहसीलदार रविंद्र होली और कोरपना के तहसीलदार महेंद्र वाकलकर इनकी संपत्ति की S.I.T द्वारा हो जांच

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन 

चंद्रपुर :- चंद्रपुर जिले के मूल तहसील में कार्यरत तहसीलदार रविंद्र होली और कोरपना के तहसीलदार महेंद्र वाकलकर बीते दिनों काफी चर्चा में है। घाट धारकों से साठ गांठ कर करोड़ों रुपए की संपत्ति इन दोनो अधिकारियों द्वारा जमा किए जाने की चर्चा भी इन दिनों काफी धूम मचा रही है। संविधानिक पद पर बैठे अफसरों पर , भ्रष्टाचार के आरोप लगना यह दर्शाता है की मामला काफी गंभीर है। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के उपस्थिति में तारीख २७/०८/२०२३ को जिलाधिकारी चंद्रपुर को ज्ञापन सौंपा गया है।

 

और ज्ञापन में मूल के तहसीलदार रविंद्र होली कोरपाना के तहसीलदार महेंद्र वाकलकर और खनिकर्म विभाग के मुख्य अफसर नौतम इन सभी अफसरों की एस.आई.टी जांच की मांग ज्ञापन में की गईं है। और ज्ञापन में कहा गया है की नलेश्वर मोकासा और चकनलेश्वर रेती घाट इन दोनो घाटों में घाटधारक के साथ मूल के तहसीलदार रविंद्र होली की भागीदारी होने के आरोप लगाए गए हैं। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और २०२१ से २०२३ तक इन तीनों अफसरों की संपत्ति की जांच हो जिस से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। आईये सुनते है इस समय भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने क्या कहा।

Share
Back to top button