google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 104 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर 25 जून 2026

चंद्रपुर पुलिस की स्थानिक गुन्हे शाखा ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 16 लाख 23 हजार 370 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के मार्गदर्शन में स्थानिक गुन्हे शाखा की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर जटपुरा गेट स्थित इटनकर पान मंदिर के पास जाल बिछाकर कार्रवाई की। सबसे पहले पुलिस ने ओम संतोष इटनकर (25 वर्ष, जटपुरा वार्ड) को हिरासत में लिया। उसके घर की तलाशी के दौरान 104.210 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में ओम इटनकर ने खुलासा किया कि उसने यह ड्रग्स इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण (बागलखिडकी, चंद्रपुर) से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामग्री 104.210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स, 2 मोबाइल फोन, नकदी , कुल जब्ती: ₹16,23,370

दोनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स की सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने किया। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक हिवसे, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनील गौरकार, संतोष निंभोरकर, डोके तथा श्वान पथक के जवान शामिल थे।

Share
Back to top button