पैनगंगा खुली खदान में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों को साहित्य वितरण

घुग्घुस, चंद्रपुर : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर वेकोली वणी क्षेत्र की पैनगंगा खुली खदान उपक्षेत्र प्रबंधन एवं सिस्टा (कोल इंडिया एस.सी./एस.टी. एम्प्लॉय एसोसिएशन) तथा काउंसिल संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद स्कूल गाड़ेगांव के विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरित किया गया।
कार्यक्रम पैनगंगा खदान के कैंटीन परिसर में संपन्न हुआ, जहां विद्यार्थियों को बैग, पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान उपक्षेत्र प्रबंधक मनीष पोड, खान प्रबंधक आर.के. सिंह, गाड़ेगांव खान प्रबंधक आर.भी. सिंह, एक्सवेशन विभाग के भाटी, ब्लास्टिंग विभाग के परियार, नोडल अधिकारी राहुल परेकर, कार्मिक प्रबंधक ललित सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कोल इंडिया एस. सी/एस. टी एम्प्लॉय एसोसियेशन (सिस्टा) पैनगंगा उपक्षेत्र तथा ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट/शेड्यूल ट्राइबल्स/बैकवर्ड क्लासेस, एम्प्लॉयज ऑर्डिनेशन कॉन्सिल पैनगंगा उपक्षेत्र के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और कामगारों को संबोधित करते हुए डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का मूल मंत्र आज भी समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम के अंत में संविधान के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को शत-शत नमन करते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
इस समय एच.एम.एस .संगठन के एरिया पदाधिकारी बेले, जियाउल्ला खान, बी.एम.एस. एरिया पदाधिकारी मकोड़े, काउंसिल एरिया के पदाधिकारी पूनम डोके, ओ.बी.सी. बैकवर्ड एरिया पदाधिकारी श्रीकांत सवे, एच.एम.एस. संगठन यूनिट पदाधिकारी अरविंद उलमाले, हर्षल निकाडे, श्याम सिंधुला, बी.एम.एस. यूनिट के राजेंद्र पाचभाई, नवनाथ जेनेकर, आयटक यूनिट के राकेश कुमरे, रोशन खेलजलकर, सीटू यूनिट के निखिल चोकांद्रे, प्रवीण कोटे, काउंसिल यूनिट के रवि सूर्यवंशी, विजय वानखेडे, सिस्टा यूनिट के संपत आरेल्ली, स्नेहल काटकर, वैभव दिवे, इनमोसा पदाधिकारी, वहीं, गाड़ेगांव जिला परिषद स्कूल के शिक्षक गणेश और वैशाली सहित खदान के जनरल एवं प्रथम पाली के सभी कामगारों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई।

