google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हाताज्या घडामोडी

चंद्रपुर शहर में एक युवक की बेदर्दी से हत्या

चंद्रपुर :- चंद्रपुर में नए साल की शुरूआत हत्या के साथ हुई हैं। चंद्रपुर शहर के गौतम नगर स्थित रेल्वे लाइन क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग ८.३० – ९ बजे के करीब तन्मय खान नामक युवक रहवासी बाबूपेठ वार्ड उम्र १९ की पत्थर और अवजार से मारकर बेदर्दी से हत्या किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस घटना को अंजाम देने वाले ३ आरोपियों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। और एक की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे शहर में डर का माहौल बन गया है।

 

बताया जा रहा ही की एक छोटे से विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। मृतक अपने परिवार के किसी सदस्य को छोड़ने गया था। वापस अपने घर लौटते समय आरोपियों की गाड़ी से टक्कर हुई। आरोपियों की गाड़ी पर क्रैश लगने की वजह से विवाद निर्माण हुआ। जिसके बाद ४ आरोपियों ने मिलकर मृतक तन्मय खान की बेदर्दी से हत्या कर दी गई।

खबर लिखे जाने तक ३ आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और १ आरोपी अब भी फरार होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन वारदात वाली जगह पर पहुंचे साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, सहित अन्य पुलिस कर्मी वारदात वाली जगह पर पहुंच कर घटना का जायज़ा लिया। आगे की जांच पुलिस प्रशासन कर रहा है।

Share
Back to top button