google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर में मनाई ईद- उल – फितर

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर के लश्करी ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुल फितर की नमाज का पठन किया गया। साथ ही देश वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी गई। और भारत देश में अमन कायम रहने के लिए नमाज़ का पठन कर अल्लाह से दुआ मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा की गई। साथ ही इस ईदुल फितर को पूरे देश में मिल झूल कर मनाने का संदेश दिया।

ईद के इस पावन अवसर पर लश्करी ईदगाह पर जिला शांति समिति सदस्यों ने हाजरी लगाई। जिसमे पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन और विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव की प्रमुखता से उपस्थिति रही। और भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी साथ ही शांति समिति के रमजान अली, रामनगर थाना प्रभारी आसिफ रजा, और अन्य शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

इनकी उपस्थिती पर छोटी मस्जिद पब्लिक ट्रस्ट ने सभी का स्वागत किया। और ईदुल फितर की शुभकामनाएं दी ।

Share
Back to top button