google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

भाजपा प्रत्याशी किशोर जोरग़ेवार हाय हाय के लगे नारे,लाडली बहनों ने किया फडणवीस की सभा का बहिष्कार

चंद्रपुर :- राज्य में चुनावी रणसंग्राम शुरू हो चुका है। चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र राजनीति में होटसीट माना जाता है। चूं की पिछली विधान सभा चुनाव में इस क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार किशोर जोरग़ेवार भारी मतों से जीते थे।

 

इसलिए इस सीट पर सभी दलों की नजर गढ़ी हैं। चुनावी प्रचार का दौर इस समय जारी है। ऐसे में इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर जोरग़ेवार के प्रचार के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश के स्टार प्रचारक उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा का चंद्रपुर के दादमहल वार्ड में स्थित कोहिनूर ग्राउंड में आयोजन किया गया था।

पर सभा के दौरान भाजपा नेता पूर्व नगरसेवक अजय सरकार नाराज हो गए। और सभा शुरू होने के पूर्व ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वापसी का फैसला किया और सभा से वापिस चल दिए। इसी दौरान भाजपा नेता पूर्व नगरसेवक अजय सरकार के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी किशोर जोरग़ेवार के विरोध में जम कर नारे बाजी की और सभा का बहिष्कार कर विरोध व्यक्त किया।

इस दौरान अजय सरकार ने कहा कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं दिया गया। और उन्हें मंच तक पहुंचने का विशेष पहचान पत्र नहीं दिया गया। जिससे उन्होंने सभा को बहिष्कार कर वापसी का फैसला लिया है।

Share
Back to top button