google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

काँग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार प्रवीण पड़वेकर के प्रचार का आगाज़

विधान सभा चुनाव की जुबानी जंग शुरू भाजपा प्रत्याशी किशोर जोरग़ेवार पर खूब बरसे कांग्रेस नेता

चंद्रपुर :- राज्य में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों की प्रचार सभाओं की भी शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार प्रवीण पड़वेकर के प्रचार की शुरुआत पठानपुरा के जोड़देउड मंदिर से की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं की आढ़ावा बैठक संपन्न हुई। जिसमें कांग्रेस समेत महाविकास आघाड़ी के अन्य सहयोगी दलों के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थें।

 

इस आढ़ावा में कांग्रेस नेता सहित महाविकास आघाड़ी के अन्य दलों के नेताओं ने महाविकास आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार प्रवीण पड़वेकर भरी मतों से चुन कर आने का विश्वास जताया। और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिसमें कांग्रेसी नेता भाजपा प्रत्याशी किशोर जोरग़ेवार पर जम कर बरसते नजर आए। चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने किशोर जोरग़ेवार पर विधान परिषद के चुनाव के दरमियान सभी दलों से पैसा ले कर मतदान करने का गंभीर आरोप लगाया।

इस समय चंद्रपुर लोकसभा से सांसद प्रतिभा धानोरकर, महाराष्ट्र विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, शिक्षक विधायक सुधाकर अड़बाले, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गट के शहर अध्यक्ष दीपक जैसवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष रितेश तिवारी, आप के शहर अध्यक्ष मयूर रायकवार, कांग्रेस नेता दिलीप कांबले, और अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button