google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रवीण पड़वेकर होंगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी

चंद्रपुर :- महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव का बिगुल फुक दिया गया है। सभी पार्टियों ने लगभग अपना अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र की सीट हॉट सीट हैं। इसपर सभी दलों की नजर हैं। चूंकी २०१९ में सभी दलों से उम्मीदवारी मांगने के बाद किशोर जोरग़ेवार यह निर्दलीय चुनाव लढे और भारी मतों से चुन कर आए थे। इस सीट से निर्दलीय विधायक चुन कर आने की वजह से सभी दलों ने इस बार इस सीट को अपने कब्जे में लेने का फैसला करते दिखाई दिए।

 

चंद्रपुर विधान सभा सीट को ले कर पेच फसा हुआ था। किस दल से कौनसा प्रत्याशी होगा इसपर सभी की नजारे टिकी हुई थी। अतः आज कांग्रेस और भाजपा यह दोनो दलों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आज भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय विधायक किशोर जोरग़ेवार पर भरोसा जताया है। और उन्हें इस क्षेत्र की टिकट दी है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रवीण पड़वेकर को चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

 

प्रवीण पड़वेकर कई वर्षों से कांग्रेस के निष्ठावंत कार्यकर्ता रहे। और चंद्रपुर की राजनीति में सक्रिय रहे। प्रवीण पड़वेकर द्वारा लगातार निर्दलीय विधायक को घेरा गया। और समय समय पर उनसे बैनर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछा। जिसका नतीजा आज यह निकला कि इस मेहनत का इनाम कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उम्मीदवारी के रूप में दिया। और आज प्रवीण पड़वेकर के नाम पर शिक्का मूर्तब किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button