भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिन
चंद्रपुर :- भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आज १५ अगस्त २०२४ को आज़ादी की ७८ वी वर्षगाठ बड़े ही धूम धाम से फोरम के दादमहल वार्ड स्थित मुख्य कार्यालय में मनाई गई।
जिसमे फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के हस्ते ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दे कर राष्ट्रीय गीत पढ़ा गया। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में वार्ड वासी आंगनवाड़ी सेविका और विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने आज़ादी का महत्व बताया। साथ ही आज़ादी में अपना बलिदान देने वाले थोर महापुरुषों को और उनके अहम बलिदान को याद किया। साथ ही धर्म जात से परे रह कर एकजुट हो कर भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया।
इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विभाग अरबाज कच्छी, राजिक कच्छी, हबीब खान, नाजिम पठान, आंगनवाड़ी सेविकाएं, विद्यालय के छात्र और अन्य फोरम के पदाधिकारी और दादमहल वार्ड वासी मौजूद थे।