google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हाताज्या घडामोडी

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिन

चंद्रपुर :- भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा आज ७४ वा गणतंत्र दिन बड़े ही हर्षो उल्लास से फोरम के दादमहेल कार्यालय में मनाया गया। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके हस्ते ध्वजारोहण कर भारतीय झेंडे को सलामी दी गई। फोरम के पदाधिकारियों द्वारा अपने आज के दिन के अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही हर घर संविधान पहुंचाने का संकल्प फोरम के पदाधिकारियों द्वारा लिया गया।

गणतंत्र दिन सिर्फ झंडा फहराने या फिर मिठाई बाट कर खुश हो जाना यहां तक ही सीमित नहीं है। गणतंत्र दिन भारत के सभी नागरिकों को अपने अधिकार याद दिलाने आता है। भारत के हर नागरिक को यह जान लेना चाहिए की भारत में जनता राजा है। अपने अधिकार को संविधान अंतर्गत जान कर उसका इस्तेमाल करने पर ही सही मायने ने गणतंत्र दिन कहलाया जाएगा। वर्तमान में भारत के परिस्थित बहुत चिंता जनक है। आए दिन संविधान पर हमला किया जा रहा है। जिस संविधान ने सभी को समान अधिकार दिलाया हैं। आज उसी को बदलने की बात कही जा रही है। इसलिए चाहिए की भारत के हर व्यक्ति अपने अधिकारों को जाने और सरकार से प्रशासन से सवाल करे। भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा यही जनजागृति समय समय पर की जाती है। अपने अधिकार को प्राप्त करना है तो भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का हिस्सा बने और लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में हमारा सहयोग करे ऐसा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी ने गणतंत्र दिवस पर कहा।

इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विभाग अरबाज कच्छी, माला उइके, अब्दुल राजिक, हबीब खान, नाजिम खान पठान, शोएब कच्छी, सपना तेलंग, मेघा हरबढे और अन्य आंगनवाड़ी सेविकाएं और स्थानीय रहवासी इस समय मौजूद थे

Share
Back to top button