google.com, pub-7118703508047978, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपला जिल्हा

पैनगंगा परियोजना में डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर किया अभिवादन

घुग्घुस (चंद्रपुर) : पैनगंगा परियोजना में स्थापित कोल इंडिया एससी, एसटी एप्लॉयज एसोसिएशन (सिस्टा)पैनगंगा एवं ऑल इंडिया शेड्यूल कॉस्ट, शेड्यूल ट्राइब्स, बैकवर्ड क्लासेस एप्लॉयज को ऑर्डिनेशन कौंसिल पैनगंगा उपक्षेत्र की ओर से भारत के संविधान निर्माता, विश्वरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया गया. साथ ही यूनिट में उपस्थित अधिकारी, सभी संघटना के पदाधिकारी एवं कामगार भाइयों को मिठाई का वितरण किया गया.

इस समय सभी सदस्यों ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया तथा सामूहिक बुद्ध वंदना की.

इस समय पैनगांगा परियोजना के संबंधित अधिकारी, सभी संघटना के पदाधिकारी एवं कामगार उपस्थित थे.

Share
Back to top button